‘निषाद और मछुआ समाज की हितैषी है भाजपा’
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के मालवीयनगर में बृहस्पतिवार को निषाद समाज की बैठक हुई। इसमें भाजपा को निषाद और मछुआरा समाज का सच्चा हितैषी बताया गया।
मत्स्य व पशुपालन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा की सरकार ने निषाद और मछुआरा समाज के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। इससे इस समाज के लोगों का विकास हुआ है। उन्होंने समाज के लोगों को संगठित और शिक्षित होने की सलाह दी। इसके बाद विश्वनाथ प्रसाद निषाद, प्रेमचंद्र मिश्र, शोभीलाल निषाद, मंशा पांडेय, व्यास निषाद, अंजनी तिवारी, भागवत निषाद, गेना निषाद आदि ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बाघाचौर के प्रधान कृष्णा निषाद, भोला निषाद, बबुंदर निषाद, विनोद निषाद, रामनिहोरा निषाद, बूटाई निषाद, गोरख निषाद, ध्रुव निषाद, महंथ निषाद, आलोक निषाद, चंद्रिका निषाद, योद्धा निषाद, कमल निषाद, सतन निषाद, बिहारी निषाद, नागेंद्र निषाद, धरीक्षण निषाद, मोतीलाल निषाद आदि मौजूद रहे।