फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला पुलिस ने कप्तानगंज को हराया

Sun, 10 Mar 2019 11:58 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
विज्ञापन
रामकोला। रविवार को रामकोला व कप्तानगंज पुलिसकर्मियों बीच दिवसीय वालीबाल मैच खेला गया। इसमें रामकोला ने कप्तानगंज को दो सेटों में पराजित किया। रामकोला थाना परिसर में आयोजित वालीबाल मैच में रामकोला व कप्तानगंज के खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

रामकोला टीम के कप्तान एसओ दिलीप कुमार पांडेय व कप्तानगंज टीम के कप्तान राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। रामकोला की टीम ने कप्तानगंज को दो सेटो में पराजित किया। इस दौरान एसआई संदीप सिंह, पंकज कुमार राय, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, पंकज दूबे, संजय यादव, अनिल यादव, अजय यादव, अवधेश यादव, दीनानाथ पांडेय, प्रभात राय, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें