फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स की मौजूदगी में चारदीवारी का हुआ सीमांकन

Sun, 08 Jul 2018 11:46 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में रुक-रुककर एक न एक बाधाएं आती जा रही हैं। इसके चलते काम की रफ्तार सुस्त हो जा रही है। बेलवा दुर्गा राय (अब नगरपालिका परिषद कुशीनगर का वार्ड 26 गायत्रीपुरम) में चारदीवारी निर्माण में विरोध को देखते हुए रविवार को दिन के लगभग 11 बजे प्रशासन को पीएसी और कई थानों की फोर्स तैनात करनी पड़ी। इस मामले को सुलझाने और चारदीवारी निर्माण की खातिर भूमि के सीमांकन करने के लिए प्रशासन को तीन घंटे बांस के झुरमुट में गुजारने पड़े। इस दौरान चारों तरफ से पीएसी बल तैनात रहा। इस मौके एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ ओमपाल सिंह, नायब तहसीलदार रामनाथ प्रसाद, कानूनगो घनश्याम शुक्ल, एसओ शैलेश कुमार सिंह, एसओ हाटा गजेंद्र राय, एसओ तुर्कपट्टी दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें