फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी

Fri, 22 Mar 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के जंगल नाहर गांव की मुसहर बस्ती में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लाेगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि संविधान 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को मतदान का अधिकार दिया है। मतदाताओं के मत से ही सरकार बनती है और बिगड़ती है। जितना अधिक मतदान होगा, देश का लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। इसलिए लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान कैलाश मुसहर, सरवन मुसहर, सुदामा मुसहर, नरेश मुसहर, कोकिल मुसहर, अनिरुद्ध, किशोर, फेकनी मुसहर, राजमती मुसहर, रीना मुसहर, बदामिया मुसहर, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें