फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सौ दिन में सिखाए जाएंगे धारा प्रवाह पढ़ने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सौ दिन में सिखाए जाएंगे धारा प्रवाह पढ़ने के गुर
विज्ञापन

- परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में चलेंगे 100 डेज रीडिंग कैंपेन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सौ डेज रीडिंग कैंपेन चलाया जाएगा। इसमें तीसरी कक्षा के ऊपर के विद्यार्थियों को उनके शैक्षित स्तर के अनुसार भाषा का ज्ञान कराकर धारा प्रवाह पढ़ने के गुर सिखाएंगे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
जिले में 2,464 परिषदीय और 56 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय संचालित होते हैं। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आवासीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन है। निपुण भारत अभियान के तहत कक्षा एक से तीन तक विद्यार्थियों को गणित और भाषा का ज्ञान कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कक्षा तीन के ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों में उनके स्तर के मुताबिक अधिकगम सही नहीं है। इसको देखते हुए शासन की तरफ से सौ दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को पढ़ना लिखना सिखाया जाएगा, ताकि हिंदी और अंग्रेजी समेत अन्य विषयों को फर्राटेदार पढ़ सकें।
इसके लिए विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक के अलावा कहानी आदि रोचक तथ्यों पर आधारित किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद घर पहुंचकर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें। इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा, ताकि शासन की तरफ से निर्धारित सौ दिन के भीतर छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर बेहतर हो सके।
विज्ञापन

100 डेज रीडिंग कैंपेन संचालित करने का निर्देश मिला है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक स्तर को बेहतर करके उन्हें फर्राटेदार हिंदी व अंग्रेजी समेत अन्य विषयों को पढ़ना लिखना सिखाना है। शासन की मंशा के अनुरूप इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें