लक्ष्मीपुर। शहर के नोनियापट्टी में मंगलवार को बिजली निगम की टीम ने छापेमारी किया। बिजली चोरी करने वाले दस लोगों पर केस दर्ज किया गया। बकाया बिल में इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया था, इसके बाद भी बिजली कनेक्शन जोड़ लिया गया था। इस दौरान एक्सईएन संजय सागर, एसडीओ शशिकांत गुप्ता, जेई दिलीप मौर्य, प्रदीप शर्मा, राकेश कुमार, पिंटू बिंद आदि मौजूद रहे।