फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डांस करने के लिए हुई मारपीट, दस घायल

Wed, 14 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बराती व घरातियों में देर रात हुआ विवाद, पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव में आई बरात में संगीत कार्यक्रम के दौरान नाचने को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से कुर्सियां और ईंट-पत्थर चलने से दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। रातोंरात अधिकांश बराती भाग निकले।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव निवासी शंकर बैठा की बेटी की बरात सोमवार की रात बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से आई थी। द्वारपूजा होने के बाद बराती भोजन कर रहे थे। उस दौरान कुछ बराती संगीत कार्यक्रम में नाचने को लेकर विवाद कर लिए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी घरातियों को हुई तो वे बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन इनसे ही बरात में आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे बरात में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बराती और घराती पक्ष के लोग भाग निकले।
मारपीट में घराती पक्ष के पंकज, परमेंश, राजेश व बरातियों में विवेक बैठा, संजय कुमार, प्रवीण समेत दस लोग घायल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर राजेश कुमार गौतम ने बताया कि मौके पर रात में पुलिस गई थी। संगीत कार्यक्रम बंद करा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें