फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 शिक्षक सम्मानित हुए

विज्ञापन
नगर के बीआरसी परिसर में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करते बेईओ पंकज सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 शिक्षक सम्मानित हुए
विज्ञापन

- नगर के बीआरसी परिसर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के बीआरसी परिसर में सोमवार को डॉ. सर्वपल्ली की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें बीते शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन, नामांकन, शैक्षिक नवाचार, ऑपरेशन कायाकल्प आदि कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि साधारण व्यक्ति को असाधारण बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वास्तव में शिक्षक लोगों को जीवन जीने की कला सिखाता है। शिक्षक व्यक्ति को समझाता नहीं, बल्कि उसे समझने लायक बनाता है। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर की शिक्षक नेहा साहू, प्राथमिक विद्यालय साड़ी बुजुर्ग तिवारी टोला की अनुपम त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर नौतन हर्दो की वंदना शुक्ला, संविलयन विद्यालय जिगना की अनुपम देवी, प्राथमिक विद्यालय गांगरानी की असीमा सिंह, प्राथमिक विद्यालय इनरही की ममता मौर्या, प्राथमिक विद्यालय जंगल गायघाट की वंदना सिंह, प्राथमिक विद्यालय कुबेरस्थान के प्रशांत पांडेय, प्राथमिक विद्यालय नादह की रेखा श्रीवास्तव और प्राथमिक विद्यालय कन्या साहबगंज की शिक्षक सुमन जायसवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ला, संजय सिंह, राकेश पांडेय, सुनील दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें