फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें

Thu, 18 Jan 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए 10 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। फिलहाल, पडरौना समेत अन्य डिपो की करीब दस बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


पडरौना डिपो में 24 निगम और 20 अनुबंधित बस समेत कुल 44 बसें संचालित होती हैं। अनुबंधित बसों में छह बड़ी बसें हैं। इस समय बीएसस-छह और राजधानी एक्सप्रेस की चार समेत कुल दस बसें अयोध्या के रास्ते लखनऊ और दिल्ली तक संचालित होती हैं। इसके अलावा आलमबाग, हमीरपुर, ऐसबाग, दिल्ली, देवरिया समेत अन्य डिपो की बसें भी पडरौना से अयोध्या के रास्ते लखनऊ और दिल्ली तक संचालित होती हैं। पडरौना डिपो के अधिकारियों की मानें तो अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या अभी से वढ़ने लगी हैं। श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक होने पर अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए पडरौना डिपो की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई है। यदि अयोध्या जाने वाले सवारी बढ़ी तो अनुबंधित की बड़ी छह बसें के अलावा निगम चार समेत कुल दस बजे अतिरिक्त बढ़ा दी जाएंगी। इसके अलावा पडरौना में अनुबंधित की संचालित छोटी बसों के गोरखपुर से पडरौना तक फेरे बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि जिले के लोग गोरखपुर तक पहुंच सकें। वहां से गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बलिया, सोनौली, निचलौल और महाराजगंज समेत अन्य डिपो की बसों से लोग अयोध्या तक आराम से यात्रा कर सकें।

00
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को पहुचाने के लिए पडरौना डिपो पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लंबी दूरी जा सकने वाले बसों को एहतियात के तौर पर उसकी मरम्मत की जा रही हैं। अभी पडरौना से अयोध्या के रास्ते लखनऊ और दिल्ली तक दस बसों का संचालन हो रहा है। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए समय नजदीक आने पर यदि सवारी बढ़ती है तो दस अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। -राकेश कुमार, एआरएम, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें