तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गाजीपुर के पास तमकुहीराज-समउर मार्ग पर सोमवार की देर शाम दो बाइक सवार में टक्कर हो गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों ने घायल महिला को सीएचसी तमकुही भेजा, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार की देर शाम गाजीपुर रामू टोला निवासी फेकू अंसारी पत्नी गोधनी खातून (50) के साथ बाइक से तमकुहीराज जा रहे थे। वे अभी गांव के बाहर निकलते ही थे कि एक बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें गाजीपुर निवासी गोधनी खातून (50 ) रूप से घायल हो गई। जबकि दोनों बाइक अन्य लोग सुरक्षित हैं। मौजूद लोगाें ने घायल महिला को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
बाइक चोरी
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव हफुआ जीवन निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित आमोद मद्धेशिया ने बताया कि वे बाजार करने रविवार को बाइक से तिनफेडिया बाजार गए थे। बाजार में बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगे। कुछ देर बाद वापस आए तो बाइक वहां से गायब थी।
इस संबंध में तरयासुजान एसओ आरके सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद