तमकुहीरोड। सेवरही थाने की पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को 1.150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत लगभग तेईस हजार रुपये है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके अलावा एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
सेवरही पुलिस ने दमकला घाट पर चेकिंग के दौरान सेवरही के राजेंद्र नगर निवासी आजाद को प्लास्टिक के थैले में रखे 1.150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सागर चौहान है, जो क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव का निवासी है। संवाद