संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के तितिला के पास एनएच-28 पर बुधवार की शाम एक पिकअप से चार गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान पंकज कुशवाहा निवासी लक्ष्मीपुर राजा थाना तमकुहीराज के रूप में हुई। सूचना पर दरोगा प्रदीप कुमार ने बुधवार की शाम साढ़े सात बजे तितिला के पास वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच गोरखपुर की तरफ से आए पिकअप को रोक पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली, तो उस पर चार गोवंश मिले। पूछताछ में चालक ने बताया कि सुकरौली से पशुओं की खेप लेकर बिहार के सिवान जा रहा था। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि बरामद गोवंशों को मुक्त कराते हुए चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।