फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग्स आफ बलीपुर: सीबीआई ने सुलझाया डीएसपी हत्याकांड

Sun, 14 Apr 2013 02:16 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने आखिरकार बहुचर्चित डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड को सुलझाने का दावा करते हुए कातिल के नाम का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई के दावे के मुताबिक कुंडा के सीओ जियाउल हक को ग्राम प्रधान नन्हे प्रधान के बेटे बबलू ने ही गोली मारी थी।

सीओ के जमीन पर गिर जाने के बाद प्रधान के भाई पवन, फूलचंद और प्रधान की रायफल लेकर चलने वाले गार्ड मंजीत उन्हें दम तोड़ने तक पीटते रहे।

सीबीआई के सामने नन्हे प्रधान के बेटे बबलू ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए सीओ को गोली मारने की बात भी कुबूल कर ली है।

इसके बाद सीबीआई ने शनिवार को बबलू के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई अब इन्हें कोर्ट में दाखिल करेगी।

बीते दो मार्च को कुंडा के बलीपुर गांव के प्रधान नन्हे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या के बाद गांव में हुए बवाल पर काबू करने पहुंचे सीओ कुंडा जियाउल हक की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले की जांच सरकार ने सीबीआई को सौंप दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें