फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के लिए मुरादाबाद गए युवक बनाया गया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में मजदूरी के लिए गया एक युवक लापता हो गया है। परिजनों ने मजदूर के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी है। घरवालों के मुताबिक युवक को मुरादाबाद में बंधक बनाया गया। अब उससे फोन पर संपर्क भी नहीं हो रहा है। शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन का आश्वासन दिया है। चरवा कोतवाली के पूरे कलापत निवासी सोनू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सोनू ने बताया की उनके पड़ोस का एक व्यक्ति मुरादाबाद शहर में रहकर नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले वह गांव आया हुआ था। इस बीच उसके छोटे भाई मोनू की मुलाकात पड़ोसी से हुई। मोनू को अच्छा काम दिलाने के लिए मुरादाबाद चलने के लिए कहा तो मोनू तैयार हो गया। 24 फरवरी को वह मोनू को साथ लेकर मुरादाबाद चला गया। आरोप है कि पहुंचने के दो दिन बाद मोनू ने फोन के माध्यम से घरवालों को बताया की उसे कमरे में बंधक बनाया गया है। जहां उससे जबरन काम भी कराया जा रहा है। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि परिजनों ने जब मोनू के घर वापस लौटने की बात कही तो उसका मोबाइल छीन लिया गया। इस घटना के बाद से मोनू का मोबाइल भी बंद है। परेशान घरवालों ने मंगलवार को चरवा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें