फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कूलर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

Tue, 23 Jul 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अंदावा गांव में छबीले की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कोखराज के टेढ़ीमोड़ अंदावां गांव में रविवार रात कूलर की तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

टेढ़ीमोड़ अंदावां गांव निवासी तिल्लोकी का बेटा छबीले (28) सूप बनाने व बेचने का काम करता था। रविवार को उसकी भतीजी की सगाई थी। काम समाप्त कर वह रात करीब 12 वह छत पर गया।
वहां कूलर का तार जोड़ते समय छबीले करंट की चपेट में आ गया। परिजन कुछ समझ पाते कि इससे पहले छबीले की सांसें थम गईं।
छबीले के तीन छोटे-छोटे बच्चे कलश, कार्तिक व खुशी हैं। उसकी मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-
सगाई की खुशियों में छा गया मातम
रविवार को ही छबीले के भाई कैलाश की बेटी रेशमी की सगाई थी। सगाई की रस्म अदायगी के बाद छबीले ने रिश्तेदारों को खाना खिलाया और सोने के लिए छत पर बिस्तर लगाने पहुंचा था। परिवारीजनों के मुताबिक वहां कूलर का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग उसे बचाते उसका दम टूट चुका था। घटना से सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं।

अंदावा गांव में छबीले की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें