गाजी का पूरा मोहल्ले के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। नगर पंचायत सिराथू के वार्ड छह गाजी का पुरा निवासी मोहित सोनकर 24 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल सब्जी का कारोबार करते थे। डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देख लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर शव की पहचान कर जानकारी घर वालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का लग रहा है घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।