फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जहरीले जंतु ने युवक को काटा, झाड़-फूंक में गई जान

विज्ञापन
मृतक सुधीर शहजादपुर की फाइल फोटो
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर गांव में जहरीले जंतु के काटने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहजादपुर गांव निवासी सुरेश सोनकर के अनुसार, उनका बेटा सुधीर कुमार रात में घर में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे उसने परिजनों को बताया कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय जड़ी-बूटी और झाड़-फूंक का सहारा लेते रहे। कुछ समय बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक सुधीर शहजादपुर की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें