सरायअकिल कोतवाली के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 22 जनवरी को तहरीर दिया था कि पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र कुमार पुत्र चिरौंजी लाल उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।