फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नोएडा से किशोरी को भगा लाया युवक, खोजबीन कर रहे पिता को पीटा

Fri, 07 Jul 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के एक ईंट-भट्ठा पर काम कर रहे युवक ने वहां की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लाया। किशोरी का पिता अपने परिवार के साथ खोजबीन करने हुए युवक के घर नेवारी पहुंचा तो उसे पीटा गया। मामले की शिकायत करारी कोतवाली पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के धनारी कस्बे का एक व्यक्ति पत्नी व नाबालिग़ बेटी के साथ गौतमबुद्ध नगर जिले के ईंट-भटठा पर रहकर पथाई का काम करता है। भट्ठे पर करारी कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव का दीपक उर्फ़ दीपू भी काम करता है।
पिछले दिनों दीपू बदांयू निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर भगा लाया। किशोरी का पिता परिवार के साथ बेटी की खोजबीन करते हुए मंगलवार को दीपू के घर पहुंचा। बेटी के बाबत पूछताछ करने पर आरोपी ने उसे जमकर पीटा और बेटी से मिलने नहीं दिया। पीड़ित परिवार ने दीपू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें