फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मधुमक्खियों के हमले से युवक की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल इमरान व इलाज कराता भाई आबिद। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चक बाजापुर गांव में शनिवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चक बाजापुर निवासी 30 वर्षीय इमरान हैदर के बड़े भाई आबिद हुसैन ने बताया कि उसका भाई शनिवार दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने जा रहे थे। रास्ते में पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से मवेशियों के टकरा जाने से मधुमक्खियां भड़क गईं और इमरान को डंक मारना शुरू कर दिया। इमरान के मदद की गुहार लगाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मधुमक्खियों को भगाकर उसकी जान बचाई। हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज चल रहा है फिलहाल हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें