फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेमी संग पत्नी चली गई तो फंदे से लटक गया युवक

Fri, 10 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेवां। सदर कोतवाली के टेन शाहआलमाबाद गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन


टेन शाहआलमाबाद निवासी अरविंद सरोज (26) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अरविंद की मां चंदा देवी ने बताया कि छह महीने पहले बहू उसे छो़ड़कर चली गई थी। इसके बाद से अरविंद काफी तनाव में रहता था। बुधवार रात अरविंद खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो घरवाले जगाने पहुंचे।
इस दौरान अरविंद का शव चुल्ले से लटका मिला। अरविंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो छोटे भाई अविवाहित हैं।


11 साल पहले अरविंद के पिता ने भी की थी खुदकुशी
टेवां। अरविंद की मौत के बाद मां चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदा ने बताया कि 11 साल पहले अरविंद के पिता नींबू लाल ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पति के मौत के सदमे में उभर कर किसी तरह जिंदगी पटरी पर आई तो जवान बेटे ने मौत को गले लगा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें