दो साल से रिलेशनशिप में रही युवती का रिश्ता तय होने से खफा प्रेमी युवक ने उसके मंगेतर को प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। उलाहना देने गई पीड़िता व उसकी मां को युवक और उसके परिजनों पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करारी इलाके की एक युवती ने बताया कि उसका म्योहर निवासी रामबाबू पासी का पिछले दो साल प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती की शादी शादी कोखराज इलाके में तय कर दी। इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो उसने युवती के मंगेतर को प्रेम संबंध की जानकारी दी। जिससे उसकी शादी टूट गई। जब पीड़िता अपनी मां के साथ रामबाबू के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी व उसके भाई रवि, भूल्लर व नरेश ने दोनों की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उनका चालान किया जाएगा।