फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैयद सरावां निवासी मोहम्मद तुफैल ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रयागराज के करैली कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर अटाला निवासी चांद खान ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इस बहाने उसने ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग खातों में एक लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी लिए। पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसकी रकम लौटाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें