वायरल वीडियो में अवैध असलहा लहराते युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
थाना संदीपन घाट इलाके में एक युवक का अवैध असलहे के साथ शादी में डांस करने का वीडियो सामने आया है। युवक बेखौफ होकर असलहा लहराते हुए बारात में डांस कर रहा है। वीडियो एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। युवक ने भौकाल बनाने के लिए असलहे का प्रदर्शन किया। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी है।