नेवादा। चरवा कोतवाली के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव छत में लगे चुल्ले से लटका मिला।
सटई गांव निवासी धर्मपाल (35) पुणे (महाराष्ट्र ) में प्राइवेट दूध डेयरी में काम करता था। तीन दिन पहले ही वह गांव लौटा था। बताया जाता है कि पुणे से लौटने के बाद घरेलू बातों को लेकर उसका पत्नी रेखा से विवाद होता था। बुधवार शाम भी उसका रेखा के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद घर के सभी सदस्य खाना पीना करके अपने-अपने कमरों में सोने लगे।
धर्मपाल भी अपने कमरे में सो रहा था। इसी बीच रात को किसी समय उसने फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने उसका शव फांसी पर लटकते देखा तो वह दहाड़ मारकर रोने लगी। मामले में तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।