फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीढ़ी ढहने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
इसी सीढ़ी के ढहने से हुई मजूदर की मौत। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव में मंगलवार को एक निजी नवनिर्मित स्कूल में शटरिंग खोलते समय सीढ़ी का जीना ढह गया। दुर्घटना में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बजहा खुर्रमपुर गांव में बेद प्रकाश एक स्कूल बनवा रहे हैं। पश्चिम शरीरा कोतवाली के लौधन का पूरा गांव का प्रेम चंद्र लोधी (22) पुत्र छेदी लाल लोधी भी यहां श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। दोपहर में वह स्कूल में लगे सीढ़ी की शटरिंग खोल रहा था। इस दौरान जीना ढह गया। प्रेम चंद्र लोधी नीचे गिर कर जीने के मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद राजगीर व अन्य श्रमिक किसी तरह प्रेमचंद्र लोधी को मलबे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मौत की सूचना परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर सौरभ सामंत ने बताया कि फूलचंद्र लोधी की पत्नी शिमला देवी ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है। ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें