फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रात भर मकान के मलबे में दबा रहा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर में हाईवे किनारे एक घर का लिंटर तोड़ते वक्त मजदूर छत समेत नीचे गिर गया। इससे मजदूर मलबे में दब गया। इस पर मकान मालिक मौके से भाग निकला। रात भर मलबे में दबे होने से मजदूर की सांस थम गई। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज के मीरापुर निवासी निरंजन (36) परिवार के साथ ननिहाल में गुलामीपुर में दुखराज के यहां रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बताते हैं कि इसी की जद में सुरेंद्र प्रजापति का भी घर आ गया। सुरेंद्र ने अपना घर तोड़ने के लिए निरंजन को ठेका दिया था। सोमवार रात निरंजन छत का लिंटर तोड़ रहा था। इस दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई। इससे निरंजन मलबे में दब गया। यह देख मकान मालिक मौके से भाग निकला। सुबह लोगों को हादसे की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मलबे में किसी का पैर देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने मलबा हटवाया। देखा नीचे निरंजन का शव पड़ा था। मामले में पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें