फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मनमानी से कराया काम, सचिव ने किया 10 लाख का गबन, निलंबित

Thu, 25 Jan 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के नारा व मानपुर गौरा गांव में तैनाती के दौरान सचिव प्रियंका सिंह ने मनमाने तरीके से काम कराते हुए 10 लाख का गबन कर लिया। प्रकरण की जांच के बाद दोषी मिलने पर डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित कर दिया। साथ ही अधिकारियों की टीम बनाकर 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मॉडल गांव नारा व मानपुर गौरा ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पंचायत सचिव प्रियंका सिंह विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने एडीओ पंचायत कड़ा इंद्र बहादुर सिंह, कंसल्टिंग इंजीनियर मूरतगंज आदित्य सिंह व कड़ा के ऊधोश्याम की तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई।
टीम ने जांच के दौरान पाया कि आरआरसी सेंटर का निर्माण होने के बाद भी इसका संचालन नहीं हो रहा है। यहां रोस्टर भी नहीं लगा। इसके बाद भी कंपार्टमेंट टूटा है। शौचालय संचालित नहीं है। जबकि निर्माण के लिए स्वीकृत छह लाख का भुगतान निकल गया। इस कार्य में एक लाख 17 हजार 380 रुपये राज्य वित्त से निकाला गया, जो नियमानुसार गलत है। इससे जुड़े बिल बाउचर भी जांच टीम को नहीं मिले।
विज्ञापन

24 सामुदायिक नाडेप की जगह सिर्फ 19 ही बने मिले। 59 कचरा पात्र की जगह मौके पर 25 ही मिले। इस पर एक लाख 68 हजार का भुगतान हुआ है। तीन सामुदायिक वर्मी कंपोस्ट पिट की जगह दो ही बने मिले। इनकी भी हालत ऐसी मिली जो प्रयोग के लायक नहीं थी। कचरा फेंकने के लिए ई- रिक्शा की खरीद 1.60 लाख रुपये में होनी थी। इसके लिए एक लाख 99 हजार का भुगतान किया गया।
जांच रिपोर्ट के बाद डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित कर दिया। बताया कि प्रियंका सिंह इन दिनों कड़ा के नरसिंहपुर कछुआ गांव में तैनात है। इनको नेवदा में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें