फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में बिजली गिर रही है। शुक्रवार को भी सदर तहसील के संचवारा गांव में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

संचवारा के रामप्रकाश प्रजापति की पत्नी बिट्टन देवी (40) शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी समय बारिश होने लगी। बारिश के बीच अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से धान की रोपाई कर रहीं बिट्टन देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
खेत में मौजूद परिवार के लोग शव उठाकर घर ले आए। महिला के दो बेटे व दो बेटियां हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें