सैनी कोतवाली के कनवार गांव की पूजा देवी बुधवार की सुबह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई अनिल व मां अनीता देवी बाइक से धुमाई गांव राशन लेने जा रहे थे। इसी बीच बिछियावां मोड़ के पास ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां अनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने ई-रिक्शा पर कार्रवाई की मांग की है।