फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंदूक की नोक पर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Fri, 02 Aug 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में बुधवार दोपहर बंदूक की नोक पर दबंगों ने महिला के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। चीख-पुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है। गांव में वह बच्चों के साथ रहती है। पति के गैरमौजूदगी में उसके गांव का एक युवक आए दिन उसे अश्लील फब्तियां कसता रहता है। महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने खेत में खाद छिड़क रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान दबंग ने अपने एक अन्य साथी के साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
पत्नी व भाई के साथ मिल महिलाओं को पीटा, मुकदमा दर्ज
सरायअकिल कोतवाली के जलालपुर जवाहरगंज गांव पड़ोसी ने कुनबे के साथ मिल महिलाओं को पीट दिया। जवाहरगंज गांव की सोनी पत्नी भोला ने बताया कि पड़ोसी हंसराज आए दिन दबंगई करता रहता है।
बुधवार शाम भी वह उसके घर आकर गाली गलौज कर रहा था। ग्रामीणों के दखल पर आरोपी धमकी देकर चला गया। अगले दिन बृहस्पतिवार शाम दोबारा वह अपनी पत्नी उमा और चचेरे भाई मिथुन के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा।
आरोप है कि विरोध करने पर तीनों मिलकर उसे लाठी- डंडे से पीटने लगे। घर मौजूद मां लक्ष्मी देवी और बहन मोनिका के बीच बचाव करने पर उन्हें भी पीटा गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें