फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिटाई से जख्मी महिला की अस्पताल में मौत, महिलाओं समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 28 Jan 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों की पिटाई से जख्मी एक महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मलाक पिंजरी गांव की भानमती (42) पत्नी राकेश कुमार 23 जनवरी को अपने खेत में फसल की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रतिलाल की भैंस खेत में घुस गई। भानमती ने भैंस को भगाते हुए रतिलाल से नाराजगी जाहिर की।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर रतिलाल ने अपनी पत्नी सावित्री देवी व परिवार की ही निर्मला देवी के साथ मिल भानमती को लाठी-डंडों को बेरहमी से पीट दिया था।
विज्ञापन

पिटाई से जख्मी महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान भानमती की मौत हो गई। राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
चरवा कोतवाली के फरीदपुर सुलेम गांव निवासी जग्गा (65) शुक्रवार को सकट त्योहार का सामान खरीदने मनौरी बाजार जाने के लिए घर से निकला था। रेलवे लाइन पार करते समय मनौरी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया।
इससे मौके पर ही उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुरामुफ्ती पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें