फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बैंक के समीप बेहोश मिली महिला की मौत, लू लगने की आशंका

Wed, 19 Jun 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के भरवारी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के समीप सोमवार शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देख करारी कोतवाली पहुंचे पति ने शव की शिनाख्त की। आशंका जाहिर की जा रही है कि लू लगने से महिला की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बडौदा के पास सोमवार की शाम एक 50 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। राहगीरों ने घटना की जानकारी करारी कोतवाली पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मी उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।
मंगलवार सुबह सादिकपुर सेमरहा गांव के बाबूलाल ने कोतवाली पहुंच कर मृतका की पहचान अपनी पत्नी पचनी देवी के रूप में की। बाबूलाल ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी कौशिल्या की शादी संदीपनघाट कोतवाली के कशिया पूरब गांव में हुई है। छह दिन पहले बेटी ने बच्चे को जन्म दिया। बेटी को देखने के लिए पचनी अकेली कशिया गांव गई थीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह घर आने के लिए निकली थीं। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जाहिर की जा रही है लू के कारण पचनी की मौत हुई होगी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें