सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के जीटी रोड निवासी गीता देवी पत्नी महेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जनवरी की शाम उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बातचीत के दौरान फोन पे से पांच किस्तों में 20,750 रुपये ठग लिए। मोबाइल में मैसेज देखने के बाद महिला के होश उड़ गए। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई करते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है।