फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को पीटा, दी तहरीर

Tue, 02 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली के सीरियावां कला गांव की नजमा बानो ने बताया कि पड़ोसी ने सरकारी हैंडपंप में समरसेबल मोटर डाल रखी है। रविवार शाम वह हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी बाल्टी उठा कर फेंक दिया। महिला के विरोध करने पर गालीगलौज कर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से महिला चोटिल हो गई। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि सरकारी हैंडपंप में मोटर लगाना नियम विरुद्ध है, घटना की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें