फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : शराब के लिए पैसा न मिलने पर पत्नी को कुकर से पीटकर मार डाला

Sat, 11 Nov 2023 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

पताली की शादी मीना देवी (35) से 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पत्नी मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करती थी। दंपती में आए दिन विवाद होता था। शराब का आदी होने के कारण पति अक्सर पत्नी से पैसे की मांग करता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पइंसा कोतवाली के कुंड्रावी गांव में शराब के लिए पैसा नहींं मिलने पर आक्रोशित एक युवक ने अपनी पत्नी की कुकर से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

पताली की शादी मीना देवी (35) से 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पत्नी मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करती थी। दंपती में आए दिन विवाद होता था। शराब का आदी होने के कारण पति अक्सर पत्नी से पैसे की मांग करता था। शुक्रवार की रात को भी वह शराब के लिए पैसा देने का दबाव बनाने लगा।

 

पत्नी ने जब इनकार किया तो दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच पताली ने मीना के सिर पर कुकर से कई प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। जब तक लोग समझ पाते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें