दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से डब्ल्यूएचओ टीम दोआबा आई
मंझनपुर। दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने दोआबा में डेरा डाल दिया। यह टीम संक्त्रस्मण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की मॉनीटरिंग कर रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर डब्ल्यूएचओ की चार सदस्यीय टीम बुधवार सुबह सर्विलांस मेडिकल ऑफीसर डॉ. आलोक की अगुवाई में कौशाम्बी पहुंची। टीम में फील्ड मॉनीटर डॉ. केएन दुबेए डॉ. अनूप दुबे व डॉ. राजेन्द्र मौर्य भी शामिल हैं। ये लोग सबसे पहले कोरोना संक्त्रस्मित के गांव गए। यहां देखा कि अब तक संक्त्रस्मण से बचाव की खातिर क्या.क्या उपाय किए गए हैं। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंदमणि, इस्माइलपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज आदि से पूछा कि आगे क्या करने की तैयारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूरी रणनीति बताई। टीम फिलहाल यहीं ठहरी हुई है। टीम के लोग किए जा रहे कामों की मॉनीटरिंग करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब और तेजी दिखानी शुरू कर दी है।