फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लाइन पर पेड़ गिरा तो कहीं पंक्चर हुए इंसुलेटर, 70 गांवों की गुल रही बिजली

Mon, 19 Aug 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को हुई बारिश के कारण बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। कहीं बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गए तो कहीं बिजली गिर पड़ी। करीब 30 इंसुलेटर पंक्चर हो गए। दो बिजली उपकेंद्र करीब डेढ़ घंटे तक पूरी तरह बंद रहे। जिला मुख्यालय समेत 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश के दौरान गौसपुर टिकरी के निकट विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर की 33 केवी लाइन पर बिजली गिर गई। इसके चलते लाइन के दो इंसुलेटर पंक्चर हो गए। मंझनपुर, कलक्ट्रेट, ओसा, समदा, घना का पुरवा, भड़ेसर, बबुरा, ओसा रोड, मेडिकल कॉलेज, टेंगाई, मलाकसद्दी, नेवारी, चकशाहपुर, छोगरियन का पूरा समेत नगर के कई इलाकों व ग्रामीण अंचल के लगभग 50 गांवों की बत्ती गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कमियों को दूर करके आपूर्ति बहाल की।
इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर के कलक्ट्रेट फीडर में कांशीराम काॅलोनी समदा के निकट एक पेड़ गिर गया था। जिससे लाइन के तार टूट गए। इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता करीब तीन घंटे तक बिजली के लिए तरसते रहे। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र सिराथू की 33 केवी लाइन में कई जगह इंसुलेटर पंक्चर हो गए थे। इसकी वजह से उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों में लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी उपकेंद्र के 11 केवी फीडर शाखा और बालकमऊ उपकेंद्र के बिसारा फीडर की लाइन में कई जगह खराबी आई थी। जिस वजह से दो से ढाई घंटे तक इन फीडरों की आपूर्ति भी बाधित रही। पाॅवर कारपोरेशन की एचटी और एलटी मिलाकर अलग-अलग बिजली की लाइनों में करीब 30 इंसुलेटर पंक्चर हुए। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रहीं।
विज्ञापन


पेयजल के लिए हुई परेशानी
मंझनपुर निवासी अरविंद केसरवानी ने बताया कि बिजली न होने की वजह से पंप नहीं चल सका। पानी की टंकी खाली रह गई। बाल्टियों से तीसरी मंजिल तक पानी चढ़ाना पड़ा। कुछ ऐसी ही समस्या समदा निवासी मो. जहीर ने भी बताई। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने के कारण पंप हाउस बंद रहा। जिस वजह से पानी की आपूर्ति हो नहीं पाई। जिस वजह से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

-
बारिश के कारण बिजली की लाइनों में खराबियां आ गईं थीं। जिन्हें दूर करा दिया गया है। अब लगभग सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

राम प्रसाद कुशवाहा, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, मंझनपुर











विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें