फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीजे पर डांस के विवाद में भिड़े बराती-घराती, 6 जख्मी

Wed, 07 Feb 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के पूरे सझिया गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात डीजे डांस के दौरान हुए विवाद में बराती-घराती भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शादी की रस्म हुईं।
विज्ञापन

पिपरी के फतेहपुर सहावपुर निवासी दरियाव पाल ने बेटे अजीतपाल का रिश्ता चरवा कोतवाली के चरई गांव निवासी बबलू पाल की बेटी अंशिका के साथ तय था।
सोमवार की रात फतेहपुर सहावपुर से बरात पूरे सझिया स्थित निजी गेस्ट हाउस पहुंची। देर रात द्वार पूजा के दौरान बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। आरोप है कि इसी बीच घराती पक्ष का एक युवक नशे में आया और नाच रहे युवक के पैंट की बेल्ट से टंगी चार पहिया वाहन की चाबी खीचने लगा।
चाबी खीचने से नाराज बरात पक्ष के युवक ने उसे धक्का दे दिया,जिससे वह जमीन पर गिर गया। इतने में अन्य लोग भी पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच किसी ने बरात में आई कार का शीशा तोड़ दिया। लोग गेस्ट हाउस में इधर उधर भाग कर छिपने लगे।
मारपीट में बरात पक्ष के संदीप, कृष्ण कुमार समेत 6 लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को बातचीत कर शांत कराया।
थानाध्यक्ष चरवा बलराम सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष में समझौता कर लिया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें