पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। थाना कोखराज और भरवारी रोड पर यातायात प्रभारी शिवशंकर के नेतृत्व में टीम ने वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया और नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई।