वोटरों की सुविधा के लिए मुकम्मल व्यवस्था कराने का दिया निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक मानसी निम्भल ने बुधवार को जिले के चार मतदान केंद्रों के आठ बूथों का औचक निरीक्षण किया। जनरल आब्जर्वर ने पहले मंझनपुर विधानसभा के पाता, समदा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बने सखी बूथ का निरीक्षण किया। इसके बाद सिराथू स्थित एक केंद्र को देखा। प्रेक्षक ने मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, सम्पर्क मार्ग, शौचालय, रैम्प, छाया आदि की व्वस्थाएं देखी। इस दौरान मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सतीश चंद्र, बीएस अरविंद कुमार,डीपीआरओ गोपालजी ओझा के साथ ही लाइजनिंग अफसर डीओ आबकारी बीपी मनिक भी मौजूद रहे।