फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : राइफल से विषखोपड़े पर किया फायर, दीवार से टकरा कर गोली भतीजे को लगी

Fri, 20 Sep 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

चंद्रसेन गांव निवासी मनोज सिंह खेती-किसानी करते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार शाम घर में एक विषखोपड़ा दिखाई दिया। खबर फैलते ही पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोगों ने दूर से उसे भगाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी विषखोपड़ा भाग नहीं रहा था।
विज्ञापन
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के चंद्रसेन गांव में बृहस्पतिवार शाम राइफल से विषखोपड़े पर फायर करना युवक को मंहगा पड़ गया। दरअसल, राइफल से निकली गोली दीवार से टकरा कर युवक के भतीजे की जांघ में धंस गई। जख्मी भतीजे को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंद्रसेन गांव निवासी मनोज सिंह खेती-किसानी करते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार शाम घर में एक विषखोपड़ा दिखाई दिया। खबर फैलते ही पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोगों ने दूर से उसे भगाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी विषखोपड़ा भाग नहीं रहा था।

इसी बीच मनोज का चचेरा भाई प्रदीप सिंह अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आया और विषखोपड़े पर फायर कर दिया। गोली दीवार में टकराकर पास खड़े उनके 14 वर्षीय भतीजे मानस की जांघ में धंस गई। इससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के झलवा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें