पुलिस अधीक्षक सत्य नारायन प्रजापत ने बृहस्पतिवार देर कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए कुछ इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है। रिट सेल में रहे इंस्पेक्टर विनीत सिंह को कड़ा धाम का कोतवाल बनाया गया। कड़ा थाना के एसओ रहे त्रिलोकी नाथ पांडेय को सैनी का एसओ बनाया गया। जबकि सैनी एसओ रहे धर्मेंद्र सिंह को लाइन भेजा गया। इसी तरह महेवाघाट अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजकुमार बाल्मीकी को रिट सेल प्रभारी व सीसीटीएनएस सैनी में रहे एसआई अखिलेश को लाइन हाजिर किया गया।