फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हाल में गांव के बाहर फंदे में लटका मिला ग्रामीण का शव

Thu, 20 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
उदहिन बुजुर्ग गांव में फांसी से गणेश रैदास की मौत के बाद घटना स्थल छानबीन करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली के उदहिन बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति शव गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे फंदे से लटकता मिला। घटना से पीछे परिवार में आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के लोग तालाब किनारे गए थे। इस दौरान लोगों की नजर फंदे पर लटक रहे व्यक्ति के शव पर पड़ी। पास जाकर देखा गया तो मृतक गांव का गणेश रैदास (50) था। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस भी आ गई। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार में अक्सर विवाद होता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें