फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : बेकाबू कार की टक्कर से पलटा विक्रम, जौनपुर के दस श्रद्धालु जख्मी

Wed, 23 Aug 2023 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

जौनपुर जिले के नेवड़िया कोतवाली अंर्तगत बनेवरा रामनगर गांव की निशा सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह पत्नी आकाश सिंह, शिवकुमारी सिंह पत्नी ब्रह्मदेव सिंह, बासमती पत्नी राज नारायण, शशिकला पत्नी राजेंद्र सिंह, इंद्रावती पत्नी नंदलाल सिंह, वैजंती सिंह पत्नी तेज बहादुर सिंह, संगीता सिंह पत्नी रामआधार सिंह, दुर्गावती पत्नी अवधीर सिंह मंगलवार रात सभी ट्रेन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां से शीतलाधाम आने के लिए उन्होंने विक्रम बुक किया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सिहोरी गांव के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से अनियंत्रित हुआ विक्रम पलट गया। हादसे में विक्रम सवार जौनपुर जिले के 10 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी लोग शक्तिपीठ शीतला धाम से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज लाया गया जहां से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

जौनपुर जिले के नेवड़िया कोतवाली अंर्तगत बनेवरा रामनगर गांव की निशा सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह पत्नी आकाश सिंह, शिवकुमारी सिंह पत्नी ब्रह्मदेव सिंह, बासमती पत्नी राज नारायण, शशिकला पत्नी राजेंद्र सिंह, इंद्रावती पत्नी नंदलाल सिंह, वैजंती सिंह पत्नी तेज बहादुर सिंह, संगीता सिंह पत्नी रामआधार सिंह, दुर्गावती पत्नी अवधीर सिंह मंगलवार रात सभी ट्रेन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां से शीतलाधाम आने के लिए उन्होंने विक्रम बुक किया।

विज्ञापन

शीतला धाम में दर्शन-पूजन के बाद सभी लोग बुखवार को वापस प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर सिहोरी गांव के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने विक्रम में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विक्रम में फंसे लोगों की चीख-पुकार कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे ौर सभी को बाहर निकाला।

एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज लाया गया। निशा सिंह और पुष्पा सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। विक्रम चालक प्रयागराज के धूमनगंज निवासी राजू पटेल को भी चोट आई है। हादसे के बाद कार सवारों का पीछा कर लोगों ने उन्हें सिंकदरपुर बजहा के समीप पकड़ लिया। कार को पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें