फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विकास को मिला पहला स्थान

Mon, 09 Oct 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर। आजाद सेवा संस्था की ओर से रविवार को सरायअकिल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पिछले महीने हुई आजाद जीके क्विज के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विकास सिंह को पहला स्थान मिला था।
विज्ञापन


24 सितंबर को आजाद जीके क्विज आयोजित किया गया था। यह प्रतियोगिता सरायअकिल के सरदार पटेल इंटर कॉलेज और म्योहर के एक्सिस इंटर नेशनल स्कूल दो केंद्रों पर हुई थी। इसमें जिले के 30 स्कूलों के करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसी प्रतियोगिता के क्रम में रविवार को संस्था की ओर से सरायअकिल में समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रतियोगिता के उन 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में आशा किरण पब्लिक स्कूल बसुहार के विकास सिंह ने प्रथम, बीएस पब्लिक स्कूल सरायअकिल की छात्रा मुस्कान केसरवानी ने द्वितीय और केशव देवी पब्लिक स्कूल म्योहर के सचिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को भी संस्था ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को सामान्य ज्ञान बढ़ता है। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, बलराम सिंह, राजतिलक पांडेय, प्रशांत सागर, सुमित मिश्रा, आदित्य सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें