फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने कब्जे में ली बंदूक

Mon, 12 Aug 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरायअकिल में बंदूक से हर्ष फायरिंग करते युवक की वायरल तस्वीर। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
सरायअकिल कस्बे के एक युवक का बाबा की बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर सक्रिय हुई पुलिस ने बंदूक जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात सोशल मीडिया एक्स पर एक युवक का बंदूक से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक के बारे में पता किया तो जानकारी हुई कि युवक सरायअकिल कस्बे का नामदेव रस्तोगी है। अमर उजाला इस तरह के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान होने पर घरवालों से असलहा के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला बंदूक का लाइसेंस युवक के बाबा गौरीशंकर रस्तोगी के नाम पर है। हर्ष फायरिंग का वीडियो तीन साल पुराना है।
विज्ञापन

युवक ने 31अगस्त 2021 को जन्माष्टमी पर कस्बा स्थित राम-जानकी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के समय रात 12 बजे बाबा की बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। जिसका किसी ने उस समय वीडियो बना लिया था और अब जाकर वायरल किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक बंदूक को लाइसेंस समेत कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें