पुलिस हिरासत में सड़क पर मारपीट करने वाला आरोपी विकास पांडेय। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
कोखराज थाना क्षेत्र में सड़क पर एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में विकास पांडेय नामक युवक बाइक सवार शिवदास मौर्य की पिटाई करता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, शिवदास मौर्य अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास उसकी और विकास पांडेय की गाड़ी में टक्कर हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद विकास पांडेय भड़क गया और शिवदास पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिवदास चीखते-चिल्लाता रहा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस प्रकार के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।