फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना झिझक हेल्प लाइन नंबरों का करें इस्तेमाल : एसपी

Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली के अंधावां गांव में रविवार को मिशन शक्ति फेज-4 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1076, 1090, 1930 आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध हो या अन्य कोई घटना, हर मामले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। विपत्ति आए तो महिलाएं और बालिकाएं बिना झिझक इनका उपयोग करें। तत्काल मदद मिलेगी।

इस मौके पर थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद एसपी ने पश्चिमशरीरा स्थित फायर ब्रिगेड का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें