फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : यूपी पुलिस के सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, भरवारी स्टेशन पर हुई घटना

Sun, 21 Sep 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर यूपी पुलिस के एक सिपाही ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग देखते ही रह गए और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सिपाही हमीरपुर में तैनात था।
विज्ञापन
शिवश्याम। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर यूपी पुलिस के एक सिपाही ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग देखते ही रह गए और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सिपाही हमीरपुर में तैनात था।

भरवारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर करीब 12 बजे एक युवक ओवरब्रिज के पास बैठा था। इसी बीच प्रयागराज से कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी जैसे ही स्टेशन पहुंची, युवक अचानक पटरी पर खड़ा हो गया। लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता रहा लेकिन वह नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पता चला कि मृतक का नाम शिव श्याम है जो 2011 बैच का सिपाही था। वह कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव का रहने वाला बताया गया है। इस समय मंझनपुर कोतवाली के समदा में रह रहा था। उसकी तैनाती हमीरपुर जनपद में थी।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद अब आत्महत्या कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल अभी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें